रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

चाँद – चाँदनी

  1. ये चाँद मियाँ

    ले बेगम चाँदनी

    गाते रागिनी ।
  2. चाँदनी ओढ़े

    वधू-झील शर्माती

    दिल लुभाती।
  3. चाँद के आते

    इतराती चकोर

    मचाती शोर ।
  4. सिन्‍दूरी शाम

    रोज करे सलाम

    चाँद दरोगा।
  5. यूँ चाँद बाबा

    रोज रमाये धूनी

    नभ/ भये रूहानी।
  6. लो आया चाँद

    ले तारों के खिलौने

    रात सजाने।
  7. साँझ ढलते

    बाँसुरी मन गाता

    नव वन्‍दना ।
23.01.2016