1 जिन लम्हों को समझ जिन्दगी, जिया मैंने आज एक अजब पहेली बन जिन्दगी में हैं छाये । 2 बरसों साथ जीने से क्या होता है कुछ तहें साथ जीने से नहीं वक्त की तपन में ही खुला करती हैं। 3 गजब पहेली है जिन्दगी जितनी सुलझी लगती है उतनी ही नई बुनती बुन लिया करती है। 4 आज भी कुछ बीते लम्हे प्रस्फूटित होते है नयी कोंपल बन मन उल्लास में हिलोरे लेना चाहता है ठीक उसी क्षण ‘वो’ वर्तमान नामक दराती से काट डालते हैं कोंपल, बेदर्दी से।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है