रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

जीवन के रंग

  1.  अपने संग

     सहेजती मैं रंग

     तितली बन।
  2.  टूटे सपने

     रूठ गए अपने

     बने पराये ।
  3. खोजती पंख

    छू लेती आसमान

     मेरी उड़ान ।
  4.  खोये शब्‍द

    ना लिखा गया पूरा

    गीत अधूरा।
  5. माँ का सपना

    बने घर अपना

    जोड़े सामान ।
  6.  मैं हूँ खोजती

    खो गए सभी मोती

    माला पिरोती ।
  7. करो स्‍वीकार

    सपने हों साकार

    ये एतबार।
  8. खिले गुलाब 

    न। हों संग ये काँटे

    दर्द मिटा दे।
  9. मेरी तन्‍हाई

    कभी लेगी बिदाई

    रात,ना आई।
  10. ये सुख -भ्रांति

    दुख देता अशांति

    खोजते शांति ।