1 कुछ खट्टा ये कुछ मीठा बीता है गया वर्ष रे। 2 हर्षित मन नई उम्मीदों -संग भरेगा रंग । 3 नव संकल्प सूर्य -किरन लाई धरा मुस्काई। 4 ये जाता पल कहे- मुस्कराओ नए वर्ष में। 5 मिली दिशाएँ चलते चले जाएँ रुकना नहीं । 6 आज अँधेरा कल नया सवेरा आए-मुस्काए । 7 सुनो दस्तक चाहे परिवर्तन वर्ष- नूतन । 8. करो स्वीकार हाइकु परिवार मेरी बधाई। सीमा स्मृति

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है