रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

भोर

  1. भोर का शोर

    यूँ घोलता मिठास

    झूमे आकाश।
  2. भोर का रंग

    दे उम्मीदों के पंख

    भरो उड़ान ।
  3. यूँ गई साँझ

    सूरज को  दे काज

    लाये उजास ।
  4. ख़ामोश भोर

    लिये मीठी मुस्कान

    हरे थकान।
  5. भोर सहेली

    तुम नहीं अकेली

    थमो हथेली।
  6. झाँकती भोर

    लगी गुनगुनाने

    मीठे तराने।
  7. खोजती आँखें

    करती इंतजार

    भोर त्‍यौहार ।
  8. भोर -आँगना

    सजा नया सपना

    होगा अपना ।
  9. कहे ये भोर

    हों मज़बूत स्तम्भ

    न करें दंभ।
  10. कहती भोर

    भौंरे सी खोज रही

    आस का फूल। 
  11.  नन्हें शिशु-से

    है लगे मचलने

    नये सपने।