मुख्य सामग्री पर जाएँ
♪रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है
मन के द्वार
- मन का पंछी
पाने को
पहचान
भरे उड़ान । - मन है देता
जीवन आधार
मंत्र अपार। - मन की आंखे
खोले हजारों
द्वार
करो विचार । - देखे दुनिया
मीन सी तड़पन
है दु:खी मन
। - मीठी लगे हैं
ये मन की
बतियाँ
बांटे सखियाँ
। - ये बाल मन
बिन बात मुस्काये
दर्द भुलाये। - मन की ताल
दूजे से मिल जाती
मंत्र सुनाती
। - दर्द सोखता
यूँ रेत सोखे
पानी
मन ने ठानी । - देखे जो रंग
मचले मनमौजी
तितली मन । - यूँ बिच्छू
बन
ये जहरीला मन
सोखता तन । - शब्दों के
तीर
मज़बूरी की
बेड़ी
मन ना छोड़े
।
सीमा स्मृति