- वक़्त के आगे
चले ना चतुराई
समझो भाई। - वक़्त सूरज
दिखाता है ये राह
ना घबराना । - वक़्त के साथी
बदलें प्रतिपल
देखता चल। - वक़्त की छड़ी
करती ना आवाज़
गिराती गाज। - समय-सिन्धु
अनंत असीमित
डूबे हैं लाखों। - काल कोयल
मधुर गीत गाता
भाग्य -विधाता। - खामोश झील
समय का रहस्य
बढता जाए। - कर आगाज़
बन जा तू आवाज़
वक़्त हो साज। - बन सारथी
ये चलाये जीवन
हो पहचान। - ये सुख दुख
वक़्त के हैं गुलाम
ले तू मान।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है