- है होली आई
फागुनी पुरवाई
ये मस्ती छाई। - है राधा संग
बरसाने के रंग
कान्हा मलंग। - ले पिचकारी
मस्तानों की टोली
है गाती होली । - हे राधे राधे
रंगों की पहचान
प्रेम राह दे। - रंग दे रंग
जीवन को रंग दे
अच्छे संग दे। - गुजिया खाई
है भंग रंग लाई
रूठी भौजाई। - आब गुलाल
हैं करते धमाल
गुलाबी गाल। - जीवन रंग
सखियों तुम संग
मन-तरंग । - भईया संग
बहनों ने सजाएं
हाइकु रंग। - दुश्मन बनें
भाई, जो प्रीत-रंग
होली मनाई ।
सीमा स्मृति
