रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

पवन

  1. बेपरवाह

    हँसी-सी,ये फिसली

    ओर ना छोर ।
  2. कहे पवन

    छू तन और मन

    मेरा गगन ।
  3. पवन बिन

    इंसान, जल बिन

    मीन समान।
  4. जीवन डोर

    बंधी है तेरे संग

    अनूठा रंग।
  5. आंख मिचौली

    खेले ये दिन रात

     बनाये बात।
  6. मेरी तन्‍हाई

    बेदर्द पुरूवाई

    करें हैं शोर ।
  7. भयी वसन्‍ती

    मदमस्‍त पवन

    आया सावन। 
  8. यूं है चलती

    ये चपल चंचला

    नव यौवना ।
  9. मेरी सहेली

    तेरे संग रंगीला

    हर मौसम ।
  10. चूम लेती ये

    धरती या आकाश

    एक ही साथ।