1 ये मनचला ले धूप का आंचल उड़ता चला । 2 बिजली रानी है, इसकी दीवानी दोस्ती पुरानी । 3 बड़ा शैतान बनता है नादान ये महेमान । 4 बादल बन ये उदासी के साये मन पे छाये। 5 झोली भर ये अमृत बरसाये जो मन आये। 6 रूदाली बना कभी तेरा गर्जन कभी मल्हार । 7 बरसे मेघा रिमझिम रे मेघा मोहक मेघा । 8 मेघ दीवाना रहता है मस्ताना बनें अन्जाना । 9 देख झलक झूमे, मन मयूर हुआ बांवरा । 10 ये नटखट आये, बिन आहट कि अटाहस । 11 देख इसे, ये चिरिया की सहेली कि अटखेली । 12 रोद्ध रूप ले बना कलि अवतार है,भूला प्यार । 03.02.2013

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है