रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

नव वर्ष-2014

1

कुछ खट्टा ये

कुछ मीठा बीता है

गया वर्ष रे। 

2

हर्षित मन

नई उम्‍मीदों -संग

भरेगा रंग। 

3

नव संकल्‍प

सूर्य-किरन लाई

धरा मुस्‍काई। 

4

ये जाता पल

कहे- मुस्‍कराओ

नए वर्ष में। 

5

मिली दिशाएँ

चलते चले जाएँ

रुकना नहीं । 

6

आज अँधेरा

कल नया सवेरा

आए-मुस्काए । 

 7

सुनो दस्‍तक

चाहे परिवर्तन

वर्ष- नूतन। 

8.

करो स्‍वीकार

हाइकु परिवार

मेरी बधाई।