रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

झूमें ज़िन्दगी

  1. फूल बनके

    खिली, जूही की
    कली

    महकी फिज़ा ।
  2. झोंका हवा का

    छू कर, यूँ गया
    कि

    झूमें ज़िन्दगी ।
  3. पड़े फुहार

    घिर आए हैं   मेघ

    गूँजे मल्‍हार ।
  4. लहरों संग

    बजे है नई धुन

    दूर किनारा ।
  5. किरनों संग

    उम्मीद की रोशनी

    जीवन-धारा ।
  6. हर शाख यूँ

    दमके चाँदनी में

    हुई चाँद -सी ।