- अपने संग
सहेजती मैं रंग
तितली बन। - टूटे सपने
रूठ गए अपने
बने पराये । - खोजती पंख
छू लेती आसमान
मेरी उड़ान । - खोये शब्द
ना लिखा गया पूरा
गीत अधूरा। - माँ का सपना
बने घर अपना
जोड़े सामान । - मैं हूँ खोजती
खो गए सभी मोती
माला पिरोती । - करो स्वीकार
सपने हों साकार
ये एतबार। - खिले गुलाब
न। हों संग ये काँटे
दर्द मिटा दे। - मेरी तन्हाई
कभी लेगी बिदाई
रात,ना आई। - ये सुख -भ्रांति
दुख देता अशांति
खोजते शांति ।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है