रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

वक्‍त

  1. वक़्त के आगे

    चले ना चतुराई

    समझो भाई।
  2. वक़्त सूरज

    दिखाता है ये राह

    ना घबराना ।
  3. वक़्त के साथी

    बदलें प्रतिपल

    देखता चल।
  4. वक़्त की छड़ी

    करती ना आवाज़

    गिराती गाज।
  5. समय-सिन्धु

    अनंत असीमित

    डूबे हैं लाखों।
  6. काल कोयल

    मधुर गीत गाता

    भाग्‍य -विधाता।
  7. खामोश झील

    समय का रहस्‍य

    बढता जाए।
  8. कर आगाज़

    बन जा तू आवाज़

    वक़्त हो साज।
  9. बन सारथी

    ये चलाये जीवन

    हो पहचान।
  10. ये सुख दुख

    वक़्त के हैं गुलाम

    ले तू मान।