रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

होली आई रे !

  1. है होली आई

    फागुनी पुरवाई

    ये मस्‍ती छाई।
  2. है राधा संग

    बरसाने के रंग

    कान्‍हा मलंग।
  3. ले पिचकारी

    मस्‍तानों की टोली

    है गाती होली ।
  4. हे राधे राधे

    रंगों की पहचान

    प्रेम राह दे।
  5. रंग दे रंग

    जीवन को रंग दे

    अच्‍छे संग दे।
  6. गुजिया खाई

    है भंग रंग लाई

    रूठी भौजाई। 
  7. आब गुलाल

    हैं करते धमाल

    गुलाबी गाल।
  8. जीवन रंग

    सखियों तुम संग

    मन-तरंग ।
  9. भईया संग

    बहनों ने सजाएं

    हाइकु रंग।
  10. दुश्‍मन बनें

    भाई, जो प्रीत-रंग

    होली मनाई ।
  11. बृज की होली

    कर रही धमाल

    प्रेम गुलाल ।
  12. एक अनूठा

    हाइकु परिवार

    देता से प्‍यार। 

     
सीमा स्‍मृति