- तेरी ख़ामोशी
अल्हड़ नवेली-सी
बनी पहेली । - दर्द से मीठी
ये ख़ामोशी की दवा
स्वाद कड़वा । - कौन सुनेगा
ख़ामोशी की आवाज
शोर के साज! - पी ली ख़ामोशी
घुली मीठी मुस्कान
करे हैरान । - ख़ामोशी– संग
बदले हर छिन
जीवन– रंग । - बजने लगी
ये तेरी ख़ामोशियाँ
ज्यों शहनाई। - धड़कन भी
दे ख़ामोशी की ताल
करती धमाल। - नैना समाए
यूँ ख़ामोशी के साये
कैसे छिपाएँ! - छूटा वो गाँव
मूक राह निहारे
सदा पुकारे। - ये ख़ामोशियाँ
गजब जादूगर
देख असर ।
-0-
