रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

मीठी खुशबू

  1. वक़्त ने खोली

    अनुभव पिटारी

    मिली ख़ुशबू।
  2. शिशु ख़ुशबू

    चहकती आँगना

    गाती तराने।
  3. स्वर्ग-नर्क ?

    ईमानदार लम्हा

    जीवन अर्क।
  4. साँसों में बसे

    जिन्दगी की मिठास

    सत्य जो साथ।
  5. मन बगिया

    मीठी-सी खुशबू ले

    रही इठला। 
  6. यूँ मिली दिशा

    धुली गई मिठास

    शक्ति विश्वास।
सीमा स्‍मृति