रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

यात्रा

  1. भटके जीव
    खोजे  है ठंड़ी छाँव
    जीवन गाँव।
  2. मन पथिक
    अनंत मरिचिका
    फंसे मीन-सा ।
  3. देती थकन
    मन की अटकन
    मिले न थाँव ।
  4. ईश की याद
    क्यूँ दर्द की
    राह में
    जले दीप-सी।
  5. जली प्रेम  लौ
    भटकन की आँधी
    क्यूँ, गई बुझा।
  6.  जीवन साँझ
    मन जपे है राम
    धुंधला धाम।

सीमा स्‍मृति