सर्दी का अर्थ, गरम रजाई में कविता करते शब्दों में नहीं, ठिठुरता, ऐस्सी कारो के दरवाजों से नहीं झंकता, शरीरों की गर्मी से नहीं मिटता, सर्दी के लिए सरकारी इंतजामों की डीगो से नहीं, ढकता सर्दी का अर्थ, भूख्ो पेट सूखे बदन, बिना छप्पर, फटी शाल लिए, सुबह अखबार और इंटरनेट के किसी कोने में ' शीत लहर से पांच की मृत्यु ' सिर्फ अपने अर्थ खोजता है। सीमा 'स्मृति'

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है