- टिमटिमता
आशा-दीप,कहे
यही जिन्दगी। - होगा सवेरा
रोज कहे अंधेरा
हो चक्र पूरा। - दिखाई राह
तुम साथ निभाना
भूल न जाना। - नयी हैं राहें
कठिन है डगर
चलते जाना। - मेरी खामोशी
टूट के बिखरेगी
किरिचे बन। - पेट में रोटी
तन पर लंगोटी
वक्त कसौटी। - तन्हा सफर
मंजिल भी है दूर
रूक ना जाना। - बहता दर्द
रगो में,बिखरेगा
बन मुस्कान । - मेरी उड़ान
ले नयी पहचान
छू ले आसमां। - बेरूखी तेरी
टूटेगी इक दिन
है इंतजार ।
सीमा स्मृति
