रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

इंतजार

  1. तपते दिन

    और बेचैन
    रातें

    तन्हा सफर ।
  2. थमें या बहें

    पलकों पर रुके  

    अश्क ये कहें ।
  3. टूटे ये तार

    हैं जख्मी
    अख्तियार

    सोखते रस ।
  4. तन्हा  राह में

    टिमटिमता दीया 

    करे सवाल ।
  5. समय -सीमा

    टिकटिक करती

    न करे प्रश्न ।
  6. रगों का लहू

    दिल की धड़कन

     ये सरगम ।   
  7. घिरी तन्हाई            

    खामोशी पथराई

    जड़ हो गए।
  8. टूटी टहनी

    बिखर गए पात

    कहें  कहानी ।