- है मिला, सब
दुख उसका भी है
अभिन्न साथी । - दुख सुख हैं
भाव अनुभूतियॉं
अर्थ अनेक । - सुख दुख की
सलीब पे अटका
देखो इंसान । - सुख की शर्त
लगी, दुख गर्भ में
क्या खोया पाया । - भौतिकता
अजब कसौटी है
सुख दुख की । - सुख के पंख
उड़ सकें अनन्त
मात्र कल्पना । - खोजता सुख
हाथ लगे है दुख
यात्रा अनंत । - खोया जो,मिला
जीवन चक्र चला
चलते चलो । - जीवन लीला
दिन के बाद रात
फिर सवेरा । - मिला जीवन
नव ओस बूंद सा
क्षण भंगुर ।
10 11 2011
