रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

उनींदी आँखें

  1. भावों का रेला

    किसने क्‍या-क्या ठेला

    वक्‍त ने कहा।
  2. गीत -संगीत

    बजाते गए मीत

    नयी दिशा में।
  3. उनींदी आँखें

    देखना चाहती हैं

    खिली-सी धूप।
  4. थामें हाथों में

    प्रज्‍वलित मशाल

    सोच कमाल।
  5. खाली मैदान

    गूँजती खामोशियाँ

    सुनो कहानी।