- सुनो दस्तक
बदला है मौसम
आई दिवाली - दीपों की थाली
आशाओं से सजाई
बांटो मिठाई - पथ के
साथी !
हो शुभ
दीपावली
मिले बधाई - दीपों की माला
चारो ओर उजाला
हो मतवाला - उत्सव रानी
अनेकों हैं कहानी
नयी पुरानी । - रूप की रानी
अमावस की रात
आयी बारात । - दीपों की लड़ी
बनी शुभकामनाएँ
सभी सजाएँ । - तम भगाते
पलकें झपकाते
टिमटिमाते। - शुभ दीवाली
कहते झूम-झूम
धड़ाम धूम । - रंगोली द्वार
करे हैं इंतजार
देवी पधारे। - आस का दीप
किया है प्रज्वलित
हो धन वर्षा।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है