1 धूप- किरन बन नव जीवन आई आँगना । 2. धरा -ओढ़नी पहन सातों रंग है पिया संग। 3. हुई पगली बादल की सहेली करे शैतानी । 4 . सर्दी की रानी तुझ बिन बेमानी दुपहरिया। 5. शूल सी चुभे है तेरी परछाई ये भी सच्चाई। 6. काटे अँधेरा ये बिन हथियार है होशियार । 7. है तेरे बिना हर जीवन सूना ओ सुनयना। 8. तेरा ये आना पंछी चहचहाना सुरीला गाना ।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है