- पचास पार
पनपे ये इंतजार
क्या होगा यार। - धूप आंगना
होगा अब आराम
आया विराम । - वो घड़ी आई
संधर्ष ले बिदाई
देगा बधाई। - प्रश्न कटीले
पूर्णता-अपूर्णता
चैन ले जाते । - ये टिक टिक
होगी दर्द की टीस..
सुख की सांस….? - सहमे क्षण
लगे हैं मुस्कराने
हो सुनहरे । - आई पेंशन
नया एक्सटेंशन
नहीं टेंशन।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है