रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

लाइव

नोचे गए रिश्‍तों

भाई –भाई 

बहन- भाई

गुरू- शिष्‍य

जनता –नेता

पत्रकार-पत्रकारिता 

पति-पत्‍नी

हर सामाजिक रिश्‍ते की लगती है,नुमाइश

रोज रात नौ बजे

बैडरूम, ड्राइंग रूम,दुकानों और चौराहों पर

लटके टी.वी के हर चैनल पर

बहस के दौर चलते हैं-----लाइव

ना  जाने  कहां 
गई  लाइफ

कार्यक्रम की रेटिंग का सवाल है

कौन सोचे कहां गई लाइफ

कहां गई मेरे दोस्‍त,
लाइफ

सीमा स्‍मृति

२७.११.२०१३