- तपते दिन
और बेचैन
रातें
तन्हा सफर । - थमें या बहें
पलकों पर रुके
अश्क ये कहें । - टूटे ये तार
हैं जख्मी
अख्तियार
सोखते रस । - तन्हा राह में
टिमटिमता दीया
करे सवाल । - समय -सीमा
टिकटिक करती
न करे प्रश्न । - रगों का लहू
दिल की धड़कन
ये सरगम । - घिरी तन्हाई
खामोशी पथराई
जड़ हो गए। - टूटी टहनी
बिखर गए पात
कहें कहानी ।

रचना सुनें
ऑडियो उपलब्ध नहीं है