रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

आशा

  1. टिमटिमता

    आशा-दीप,कहे

    यही जिन्‍दगी।
  2. होगा सवेरा

    रोज कहे अंधेरा

    हो चक्र पूरा।
  3. दिखाई राह

    तुम साथ निभाना

    भूल न जाना।
  4. नयी हैं राहें

    कठिन है डगर

     चलते जाना।
  5.  मेरी खामोशी

    टूट के बिखरेगी

    किरिचे बन।
  6. पेट में रोटी

    तन पर लंगोटी

    वक्‍त कसौटी।
  7. तन्‍हा सफर

    मंजिल भी है दूर

    रूक ना जाना।
  8. बहता दर्द

    रगो में,बिखरेगा

    बन मुस्‍कान ।
  9. मेरी उड़ान

    ले नयी पहचान

    छू ले आसमां।
  10. बेरूखी तेरी

    टूटेगी इक दिन

    है इंतजार ।
सीमा स्‍मृति