रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

ये जीवन के रंग

  1. बदले रंग 

    जीवन सतरंगी 

    ये पगडण्डी । 
  2. साँसो की लय 

    थिर मन मयूर 

     दे नये
    रंग। 
  3. शब्‍द गुलाल 

    भावों की पिचकारी 

    हाइकु डारी। 
  4. बरसे रंग 

    जिन्‍दगी का कैन्‍वस 

    बदले पल। 
  5. छींटे नहीं, ये 

    रंग थे,सतरंगी 

    ओढ़े ज़िन्‍दगी।