रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

माटी

  1. कान्‍हा ने खाई

    माई सृष्टि दिखाई

    लीला रचाई।
  2. माटी से बने

    मिलेंगे माटी ही में

    क्‍यों हैं अन्‍जान ।
  3. माटी का मोल

    जीवन अनमोल

    योद्धा के बोल।
  4. ललाट लगी

    माटी देश की शान

    बढ़ाती मान।
  5. सौंधी ये गंध

    करे बावला मन

    देती जीवन।
  6. हो ये बावरी

    क्‍यों बनी किरकिरी

    जीवनदात्री।
  7. हैं खेले खेल

    बचपन की साथी

    अब ना भाती।
  8. रूप अनेक

    ये कारी भूरी लाल

    देती दुलार।

     
28.05.2014