रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

हाइकु

  1. यादें मृदुल

    हर दर्द मिटा दें

    दे के संबल ।
  2. जीवन बीता

    तेरी यादों के संग

    यूं भी संगम।
  3. ये इंतजार

    सिमटा ख़ामोशी में

    करता शोर।
  4. दर्द है बाकी

    आवाज की ख़लिश

    सुनाती हाल ।
  5. मन की माला

    टूटी, बिखरे मोती

    मिला ना साथ ।
  6. गाते मल्‍हार

    छेड़े हैं स्‍वरागिनी

    साँसो के तार ।
  7. हरे थकान

    खिली मेरे आँगन

    मीठी मुस्कान ।
  8. गाती कोयल

    लिखे किसने बोल

    दें, मिश्री घोल ।
  9. कौन सुनेगा

    दर्द भरी आवाज

    बधिर साज।
  10. ख़ामोश हवा

    यूँ ख़ामोश सांसों सी

    लेती सिसकी ।
  11. आई है भोर

    लाई शुभ सन्‍देश

    हो श्री गणेश ।
  12. मन के हंस

    चले लहरों संग

    गाते रागिनी ।
  13. यादों के पाखी

    लेने को थे उड़ान

    खिचें मुस्‍कान ।
  14. रूह को मिले

    अद्भुत सुकून सी

    तेरी मुस्‍कान।
  15. कहती भोर

    ख्‍वाब नये तू सजा

    कर ये पूजा।
  16. सिमटी शाम 

    ख़ामोशी का रंग ले

    फैलाती बाहें ।
  17. ये गुपचुप

    बातें, हँसी ठिठोली

    धरा की झोली ।
  18. ये नटखट

    खेले है, आंख-मिचौनी

    धरा संगिनी ।
  19. है झिलमिल

    मोहिनी-सा ये रूप

    श्रद्धा स्‍वरूप ।