- अंकुरित सा
खिलता कोंपल सा
जीवन गीत । - पहला प्यार
बहार बन आया
खिला चमन । - मुलाकातो का
अंतहीन हो दौर
प्यार की डोर । - शब्दों से दूर
जिन्दगी की डोर सा
रिश्ता अनूठा । - मजबूरियॉं
गीत बनती गई
मंजिल जुदा ।
- बदलते हैं
अस्तित्व के रूप
वक्त के नाम ।
- रिश्ता बना है
अलिखा कोई गीत
बजता बेधुन ।
- मेरी तन्हाई
मुझे रास है आई
कैसी दुहाई ।
- खूबसूरत
फोटोफ्रेम जोड़ा है
कुछ अधूरा।
- रिश्ता अटूट
बिखरा कुछ ऐसे
असंख्य टुकड़े।
20.10.2011
