रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

जिन्‍दगी की बातें

  1. बीती ये,उम्र

    इस इंतजार में

    मिलेगा प्‍यार।
  2. क्‍यों प्रतिपल,

    अनहोनी का डर

    है उम्र भर।
  3. वो मनमीत

    अधूरे बने गीत

    कैसा संगीत।
  4. खामोशी बनी

    जहर बुझा तीर

    शब्‍द कहानी।
  5. ओढ़ी बेरुखी

    नाम दे मजबूरी

    यही जिन्‍दगी।
  6. यादें पहेली

    बनी कब सहेली

    पूछे बावरी।
  7. बादल आए

    उम्‍मीद-डोर संग

    ताके धरती।