रचना सुनें

ऑडियो उपलब्ध नहीं है

सर्दी

  1. सर्दी की
    शामें

    संवेदना-सी
    जमी

    ढूँढती आँच
    ।
  2. खोजते रहे

    टूटा-सा
    आशियाना

    सर्दी का
    आना।
  3. रैन-बसेरा

    ये ना मेरा,ना तेरा

    हुआ सवेरा।
  4. सर्दी के
    दिन

    वो कुनकुनी
    धूप

    मिला
    खजाना।
  5. अमृत लगे

    इक टुकड़ा
    धूप

    खोजें
    निगाहें।
  6. शीत लहर

    खोजें अर्थ
    सर्दी के

    पाँच मरे
    हैं । 
  7. दुबके पंछी

    ठिठुरते
    हैं इंसाँ

    करे  क्या बयाँ ।
  8. जम- सी गई

    खोजती
    लकड़ियाँ

    वो दो
    निगाहें।

              

     
सीमा स्‍मृति